*साइकिल पाकर खिले चेहरे: शास. हाई स्कूल बोडरा (सा)*
धमतरी,
आज दिनांक 27 सितम्बर दिन शनिवार को शासकीय हाई स्कूल बोडरा (सा)में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 03 पात्र बालिकाओं कु . ओजस्वी, कु. राजनंदनी, कु. किरण ध्रुव को साइकिल वितरित किया गया। इस कार्यक्रम मुख्य रूप से अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति श्री हंसराज साहू जी , सरपंच श्रीमती सुमन साहू , विधायक प्रतिनिधि श्री प्रीतम साहू, उपसरपंच श्री रवि कुमार साहू, श्री चुनु राम साहू, श्री प्रमोद गुप्ता, श्रीमती भुनेश्वरी साहू, श्रीमती बहुरि बाई साहू, एवं गांव के गणमान्य नागरिक श्री रूपेश साहू और संस्था के प्राचार्य श्री चमन लाल साहू ,व्याख्याता गण श्री महेंद्र कुमार जोशी ,श्रीमती वर्षा शार्दुल, श्रीमती जनक कुमारी कोसरे एवं समस्त स्टाफ तथा पालकगण श्री सेवाराम साहू ,श्री सुकालू ध्रुव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। साइकिल मिलने से छात्राओं का विद्यालय तक आने जाने का समय और परिश्रम दोनों की बचत होगी तथा उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी , दशहरा_दीपावली का उपहार पाकर छात्राएं प्रफुल्लित हो उठे। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने साइकिल प्राप्त किये सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए ।