पोटियाडीह की बेटी नम्रता साहू ने नेशनल किकबॉक्सिंग में जीता पदक, गाँव में पैदल यात्रा से हुआ भव्य स्वागत

पोटियाडीह की बेटी नम्रता साहू ने नेशनल किकबॉक्सिंग में जीता पदक, गाँव में पैदल यात्रा से हुआ भव्य स्वागत

 दुर्गा अष्टमी के दिन ग्राम पंचायत पोटियाडीह की बेटी नम्रता साहू (उम्र 18 वर्ष), पिता सुदर्शन साहू ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गाँव और समाज का नाम गौरवान्वित किया है।
नम्रता के गाँव आगमन पर पोटियाडीह के इतिहास में पहली बार ग्राम पंचायत और ग्राम विकास समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। गाँव की सड़कों पर निकली पैदल यात्रा में महिला–पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। जयकारों के बीच नम्रता का अभिनंदन किया गया।
सरपंच और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती शिवबती जांगड़े, उपसरपंच राजीव गिरी गोस्वामी, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष शीशुपाल जांगड़े, समिति के कोषाध्यक्ष विक्रम कांकेरिहा, सचिव प्रेमलाल सोनवानी सहित पंचायत प्रतिनिधि योगेश साहू, राजेश्वरी देवांगन, रोहिणी यादव, उमा यादव, ओंकार ध्रुव, राजेश शर्मा, रामकुमार सिन्हा, शरद गिरी गोस्वामी, प्रकाश साहू, गौतम साहू, प्रशांत शर्मा और अंकुर पुरी गोस्वामी ने नम्रता का पुष्पगुच्छ और शुभाशीष देकर सम्मानित किया।

गाँव और समाज का गर्व बनी नम्रता

पैदल यात्रा के दौरान गाँव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने कहा कि नम्रता साहू ने अपनी मेहनत और संघर्ष से न केवल पोटियाडीह बल्कि पूरे साहू समाज और जिले का मान बढ़ाया है।