रुद्री पंचायत मे उपसरपंच शुभम साहू ने चलाया सफाई अभियान
धमतरी -ग्राम पंचायत रुद्री में नाली सफाई एवं नाडेप सफाई का कार्य स्वच्छ अभियान के तहत प्रारंभ किया गया,जिसमें उपसरपंच शुभम साहू द्वारा आदर्श ग्राम रुद्री को स्वच्छ सुंदर बनने के लिए लोगो से अपील भी की गई कि कचरा को नाली में न डाले और अपने आसपास के जगह को साफ रखे कचरा नाडेप में ही डाले,सभपति केशव साहू ने लोगो से अपील की अपने गांव की सुंदरता को बनाने में स्वयं जिमेदारी ले और स्वच्छ अभियान में पंचायत की मदद करे।
इस मौके पर गांव की सरपंच श्रीमति लक्ष्मी बया,उपसरपंच शुभम साहू,सभापति केशव साहू,पंच डोमेश्वर मानिकपुरी,गांव के वरिष्ठ नागरिक राजेश साहू,गोविंद साहू,सत्रुघ्न ध्रुव मौजूद रहे।