*समाज और संगठन की संबलता से बढेगी राज्य और देश की ताकत*,,,,,, बिष्णु देव सायं
*मानिकपुरी पनिका समाज के शपथ ग्रहण समारोह में धमतरी गरियाबंद सहित सभी जिलों से पहुंचे समाज के लोग*
26 अक्टूबर रविवार को मानिकपुरी पनिका समाज का प्रदेश संभाग जिला और परिक्षेत्रीय नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम हाल में सम्पन्न हुआ। इस महती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुखिया यशस्वी और संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री बिष्णु देव सायं रहे जिसका समाज के प्रमुखों द्वारा जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। अध्यात्म प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी श्री सत्यप्रकाश मानिकपुरी ने की ।
वहीं विशिष्ट अतिथि शंभू नाथ चक्रवर्ती माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ रहे।
मुख्य अतिथि श्री साय ने प्रदेश स्तरीय व्यापक कार्यक्रम और लोकतांत्रिक व्यवस्था से हुए चुनाव प्रक्रिया के लिए समाज को बधाई दी। और संगठन कोई मजबूत सुदृढ़ करने के प्रयास की सराहना करते हुए अवतारी सत्ता कबीर साहेब के अनुयायियों में अग्रणी मानिकपुरी पनिका समाज के ऐसे एकता को राज्य और देश के लिए एक ताकत होने का संकेत बताया।
गौरतलब है कि राज्य में यह पहला अवसर है जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से समाज हर स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ता महिला पुरुष बच्चों और युवाओं की उपस्थिति देखी गई। पंजीकृत युवक युवती द्वारा मंच में नाम पता माता-पिता और गोत्र शैक्षणिक योग्यता तथा व्यवसाय सहित परिचय कराया गया। उल्लेखनीय है कि इसमें खचाखच भरे इस आडिटोरियम हाल और मंच से साहेब बंदगी साहेब और सदगुरु कबीर साहेब की जयघोष गूंजता रहा। धमतरी जिला अध्यक्ष रोहित दास मानिकपुरी ने बताया कि,इस प्रदेश स्तरीय सफलतम कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष भरत दास मानिकपुरी के साथ साथ विशेष पदाधिकारियों में सत्य कबड्डी दास देवधर दास महंत, अंजोर दास मानिकपुरी, फूल दास सुमीत दास मानिकपुरी मंगलदास मानिकपुरी खेमा दास मानिकपुरी , जी डी मानिकपुरी सेहित सभी जिलों के अध्यक्ष सचिव संरक्षक आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रहीं इसमें धमतरी जिले से तेव दास मानिकपुरी नारायण दास कोमल दास मानिकपुरी यशवंत दास गंगा बाई मानिकपुरी गरियाबंद से जिला अध्यक्ष प्रशांत दास मानिकपुरी प्रकाश नारायण अधीन दास, वेणु दास भादू दास, रामेश्वर दास गौकरण मानिकपुरी बाबूलाल साहू मानिक राम कंवर रुक्मणी दीवान माहेश्वरी सिन्हा आदि शामिल रहे।