*गोद ग्राम बोड़रा में चलाया गया स्वच्छता व जन जागरूकता कार्यक्रम*



 *गोद ग्राम बोड़रा में चलाया गया स्वच्छता व जन जागरूकता कार्यक्रम* 
           
*रा से यो स्वयंसेवकों ने तालाब, विद्यालय परिसर ,चौक चौराहा, की सफाई का जागरूकता संदेश दिया* 
*धमतरी --पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के निर्देशानुसार गोद ग्राम बोरड़ा बलियारा में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय विशेष शिविर लगाया गया। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली के लगभग 50 स्वयं सेवकों ने सेवा कार्य कर जागरूकता का संदेश दिया।
 कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच सुमन प्रीतम साहू ,उप सरपंच रवि कुमार साहू, सचिव ध्रुव दास बघेल व पंचगनों द्वारा पूजा अर्चन कर प्रारंभ किया गया। स्वयंसेवकों को सात टीमों में विभाजित कर अलग-अलग दायित्व सौंपा गया। इनके द्वारा तालाब परिसर की सफाई, हाई स्कूल, माध्यमिक व प्राथमिक स्कूल, शिशु मंदिर परिसर, विभिन्न चौक चौराहा, साहू समाज भवन आदि की साफ सफाई किया गया। व कटीले पौधों को भी साफ किया गया। तत्पश्चात ग्राम बोड़रा के सभी गलियों का बैंड बाजा के साथ नारा लगाते हुए व गीत गाते हुए भ्रमण किया गया। तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम सुआ, कर्मा, ददरिया, पंथी नृत्य ,राउत नाचा व छत्तीसगढ़ी रीमिक्स सॉन्ग के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता व छत्तीसगढ़ी संस्कृति के बारे में जानकारियां दी गई ।पंचायत व ग्रामीण जनों के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद साहू ,डॉ. मंजूषा साहू ,प्राचार्य बोड़रा चमन लाल साहू को शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया एवं प्राचार्य सी एल साहू द्वारा सभी स्वयंसेवकों को पेन प्रदान किया गया ।पंचायत एवं अतिथियों द्वारा स्वयंसेवकों के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की ।डॉ. गणेश प्रसाद साहू द्वारा भी स्वामी विवेकानंद का प्रतीक चिन्ह सरपंच सुमन प्रीतम साहू व प्राचार्य सी एल साहू को भेंट किया गया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र साहू पत्रकार ,पंचगण मालती, यामिनी, मीनाक्षी ,तला डिगेश्वरी, भानबाई ,मुकेश ,संतोष ,ग्रीन आर्मी के विद्या ,कुंती ,लक्ष्मी, सोनवती ,कांति ,राजू देवांगन स्वयंसेवक ओमेश साहू, अमित,पवन राज, भूपेश, समीर, उमा, डेमिन, ओसी, तनुजा, उपासना, मुस्कान, युरेखा आदि उपस्थित रहे*