*बस्तर सेवक मंडल ने मधोता में आयोजित की PRA सहभागिता ग्रामीण मूल्यांकन कार्यक्रम*

*बस्तर सेवक मंडल ने मधोता में आयोजित की PRA सहभागिता ग्रामीण मूल्यांकन कार्यक्रम*
*बस्तर।* बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मधोता में BRLF के माध्यम से बस्तर सेवक मंडल द्वारा हाई इक्पेक्ट मेगा वाटर सेड परियोजना के तहत PRA सहभागिता ग्रामीण मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम के संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करना और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना था।कार्यक्रम में ग्राम के कार्ययोजना एवं सामाजिक मानचित्र, संसाधन मानचित्र और मौसमी मानचित्र बनाया गया। इससे ग्रामीणों को अपने संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करने और भविष्य की योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी।
किसान पाठशाला में कृषि विशेषज्ञ सुनील कुमार ठाकुर ने किसानों को जैविक खेती और जैविक दवा तैयार करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे कम लागत से देसी जुगाड़ जैविक खाद और जैविक दवा तैयार की जा सकती है, जिससे किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है।
सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि निजी भूमि में भूमि सुधार, परती या बंजर भूमि को खेती योग्य बनाने, डबरी निर्माण, कुआँ निर्माण और जल संचयन संरचनाओं से सिंचाई सुविधाएँ बढ़ाई जा सकती हैं। इससे ग्रामीणों को अपनी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच कलावती जयदेव यादव, उप सरपंच सुदामा मांझी, ग्राम सभा अध्यक्ष कमला मांझी, ग्राम संगठन अध्यक्ष धनमती नाग, अम्बिका ठाकुर, कौशल्या ठाकुर, रोजगार सचिव हेमराज मौर्य, रमेश मांझी, लक्ष्मण मांझी, खिलेन्द्र, पारा पंच आदि कर्मयोगी सदस्य ग्राम के गणमान्य नागरिक महिला ग्राम संगठन अध्यक्ष सचिव स्व सहायता समूह सदस्य मितानिन आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ता आदि सम्मिलित रहे।